लाइव न्यूज़ :

जैस्मिन कमाचो-क्विन ने महिला 100 मीटर बाधा दौड़ जीती

By भाषा | Updated: August 2, 2021 10:10 IST

Open in App

तोक्यो, दो अगस्त (एपी) पुएर्तो रिको की जैस्मिन कमाचो-क्विन ने उलटफेर करते हुए अमेरिका की केनी हैरिसन को पछाड़कर महिला 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब जीता।

विश्व रिकॉर्ड धारक केनी के स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहने के साथ अमेरिका तोक्यो ओलंपिक की ट्रैक स्पर्धाओं में एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया।

जैस्मिन ने 12.37 सेकेंड के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया। केनी उनसे 0.15 सेकेंड पीछे रही और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जमैका की मेगान टेपर ने कांस्य पदक जीता।

पुएर्तो रिको अमेरिकी क्षेत्र है लेकिन वह ओलंपिक में अपने ध्वज तले हिस्सा लेता है। ओलंपिक से पहले जैस्मिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12.38 सेकेंड का था। उन्होंने सेमीफाइनल में 12.26 सेकेंड का समय लिया जिससे वह सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर आ गईं।

विश्व रिकॉर्ड केनी केनी के नाम है जिन्होंने 12.2 सेकेंड का समय लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!