लाइव न्यूज़ :

जापान का ‘उगते सूरज’ का ध्वज बना ओलंपिक में विवाद की वजह

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:08 IST

Open in App

सियोल, 23 जुलाई (एपी) जापान ‘उगते सूरज’ के अपने ध्वज को इतिहास का हिस्सा मानता है लेकिन कोरिया, चीन और अन्य एशियाई देशों में कुछ का कहना है कि यह ध्वज युद्ध के दौरान जापानी अत्याचारों की याद दिलाता है और उन्होंने इसकी तुलना नाजी स्वास्तिक से की।

इसी वजह से ओलंपिक में जापान के ध्वज को लेकर नाराजगी है और मेजबान देश के कुछ पड़ोसी देशों ने इसे तोक्यो ओलंपिक के दौरान प्रतिबंधित करने की मांग भी की है।

वर्ष 2019 में दक्षिण कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से आधिकारिक रूप से अनुरोध किया था कि तोक्यो ओलंपिक में इस ध्वज पर प्रतिबंध लगाया जाए। दक्षिण कोरिया ने कहा था कि यह ध्वज एशियाई लोगों के दर्द की याद दिलाता है जिन्होंने जापान के युद्धकाल के सैन्य आक्रमण का अनुभव किया था और यह इसी तरह से है जैसे स्वास्तिक यूरापीय लोगों को द्वितीय विश्व युद्ध के दुस्वप्न की याद दिलाता है।

उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि जापान युद्ध के अपराधियों को ओलंपिक में शांति के प्रतीक बनाने की कोशिश कर रहा है जो उनके और एशियाई लोगों के लिये अपमानजनक है।

शनिवार को दक्षिण कोरिया ने तब ओलंपिक गांव से अपने बैनर हटा दिये थे जब आईओसी ने उन्हें उकसाने वाला करार दिया था। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसे आईओसी ने वादा किया था कि ओलंपिक के अन्य स्थलों और स्टेडियमों में भी इस ध्वज को लगाने से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।

लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बाद में खबर दी कि कुछ कार्यकर्ता खेल गांव के करीब इसे लिये हुए थे। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जापान की आयोजन समिति ने कहा कि ध्वज ओलंपिक स्टेडियम के अंदर प्रतिबंधित नहीं है।

सियोल में एहवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लेस एरिक ईस्ले ने कहा, ‘‘आप तोक्यो ओलंपिक मेजबान या जापानी खिलाड़ियों से इस उगते सूरज के ध्वज के इस्तेमाल की उम्मीद नहीं करोगे क्योंकि यह राष्ट्रीय ध्वज नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!