लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री को जी-7 के नेताओं से मिला ओलंपिक आयोजन का समर्थन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:26 IST

Open in App

तोक्यो, 14 जून (एपी) जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा कि अगले महीने तोक्यो ओलंपिक की मेजबानी के उनके दृढ़ संकल्प को लिए जी-7 समूह के नेताओं ने फिर से समर्थन दिया है।

सुगा ने जी -7 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अन्य नेताओं को जापान के वायरस नियंत्रण उपायों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के बारे में बताया जिससे इन खेलों का आयोजन सुरक्षित तरीके से होगा।

सुगा ने ब्रिटेन से तोक्यो की उड़ान भरने से पहले कहा, ‘‘ मैं सभी नेताओं से मिले दृढ़ समर्थन से आश्वस्त महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तोक्यो खेलों को किसी भी कीमत पर सफल बनाने के लिए अपने दृढ़ संकल्प को फिर से दोहरता हूं।’’

ओलंपिक के शुरू होने में लगभग 40 दिनों बचे है लेकिन तोक्यो और जापान के कुछ अन्य बड़े शहरों में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और चिकित्सा प्रणाली पर दबाव कम करने के मकसद से आपातकाल लगाया गया है।

जापान में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है और वहां अब तक लगभग पांच प्रतिशत आबादी को ही टीका लगा है। सुगा को तोक्यो के साथ दूसरे प्रांतों में 20 जून तक लागू आपातकाल के लागू रहने या हटाये जाने पर भी फैसला करना है।

जापान में कोविड-19 के 7,74,000 मामले दर्ज हुए है जिसमें से लगभग 14,000 लोगों की मौत हुई है।

पिछले साल महामारी के कारण स्थगित हुए तोक्यो खेलों का आगाज 23 जुलाई से होना है, जिसके लिए बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोग जापान आयेंगे। विदेशी प्रशंसको के जापान आने पर हालांकि रोक लगा दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!