लाइव न्यूज़ :

जापान के ओलंपिक खिलाड़ियों को कोविड-19 का टीका लगना शुरू

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:46 IST

Open in App

तोक्यो, एक जून (एपी) ओलंपिक में भाग लेने वाले जापान के खिलाड़ियों का मंगलवार को कोराना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू किया गया।

जापान की ओलंपिक समिति ने मंगलवार को बताया कि इस अभियान के पहले दिन प्रशिक्षण स्थलों पर लगभग 200 खिलाड़ियों को टीका लगाया गया।

जापान में आम लोगों के लिए टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है और लोगों के विरोध की आशंका के कारण अधिकारियों ने टीका लगवाने वाले खिलाड़ियों के नामों का खुलासा नहीं किया।

जापानी ओलंपिक समिति के अधिकारी मित्सुगी ओगाटा ने कहा कि युवा एथलीटों के टीकाकरण से बुजुर्गों और चिकित्साकर्मियों सहित सामान्य आबादी में इसका वितरण प्रभावित नहीं होगा।

ओगाटा ने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों का टीकाकरण अभियान देश में चल रहे अभियान से अलग है। ’’

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि ओलंपिक में भाग लेने के लिए टीकाकरण की जरूरत नहीं है। आईओसी ने हालांकि सभी एथलीटों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!