लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रमुख समाचार पत्र ने ओलंपिक रद्द करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 11:56 IST

Open in App

तोक्यो, 26 मई (एपी) जापान के एक प्रमुख समाचार पत्र असाही शिमबुन ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक को रद्द करने की अपील की जिनके शुरू होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है।

असाही जापान का पहला प्रमुख समाचार पत्र है जो ओलंपिक रद्द करने की क्षेत्रीय समाचार पत्रों की मुहिम में शामिल हुआ है।

इस समाचार पत्र का ओलंपिक के खिलाफ आवाज उठाना इसलिए महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि वह जापान के कई अन्य समाचार पत्रों की तरह 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों का प्रायोजक है। असाही को उदारपंथी समाचार पत्र माना जाता है और अक्सर प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की सत्तारूढ़ पार्टी का विरोध करता है।

समाचार पत्र ने 'हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री सुगा रद्द करने का फैसला करें' शीर्षक के तहत लिखा है, ''हम नहीं समझते कि इन गर्मियों में शहर में ओलंपिक का आयोजन करना तर्कसंगत है।''

इसमें कहा गया है, ''हम प्रधानमंत्री सुगा से मांग करते हैं कि वे शांतचित होकर परिस्थितियों का आकलन करें और गर्मियों में होने वाले इस आयोजन को रद्द करने का फैसला करें।''

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति या स्थानीय आयोजकों ने ओलंपिक रद्द करने की योजना के अब तक किसी तरह के संकेत नहीं दिये हैं लेकिन इन खेलों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि जापान में बहुत कम जनसंख्या का टीकाकरण हुआ है।

तोक्यो ओलंपिक को कोविड—19 के कारण 2020 में एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!