लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच ओलंपिक के आयोजन को लेकर जापान के राजा ‘चिंतित’

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:04 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जून (एपी) जापान के राजा नारुहितो ‘बेहद चिंतित’ हैं कि तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक से कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल सकता है। राजमहल के प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी जबकि खेलों के उद्घाटन समारोह में एक महीने का समय बचा है।

विशेषज्ञों के संक्रमण के खतरे को लेकर चिंता जताने और जनता के लगातार इन खेलों को रद्द या और समय के लिए स्थगित करने की मांगों के बावजूद महामारी के बीच खेलों के दौरान हजारों विदेशी खिलाड़ी, अधिकारी, प्रायोजक और पत्रकार जापान आएंगे।

‘इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ के ‘ग्रैंड स्टीवर्ड’ यासुहिको निशिमुरा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजा ने चिंता जताई है।

निशिमुरा ने कहा, ‘‘महामहिम कोविड-19 संक्रमण की मौजूदा स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं। जनता के बीच असंतोष की आवाजें उठ रही हैं, मेरा मानना है कि (राजा) ओलंपिक और पैरालंपित के आयोजन को लेकर चिंतित हैं... इसके कारण संक्रमण के मामलों में इजाफा हो सकता है।’’

पिछले साल स्थगित किए गए ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को है जबकि पैरालंपिक इसके एक महीने बाद शुरू होंगे।

निशिमुरा ने आयोजकों से अपील की कि वे हर संभव विषाणु रोधी कदम उठाएं जिससे कि ओलंपिक और पैरालंपिक के दौरान संक्रमण नहीं फैले। राजा ओलंपिक और पैरालंपिक के मानद संरक्षक हैं।

राजा को कोई राजनीतिक अधिकार नहीं हैं लेकिन अपने पिता की तरह नारुहितो भी काफी लोकप्रिय हैं और उनकी बातों का काफी सम्मान किया जाता है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा जनता और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंताओं के बावजूद ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!