लाइव न्यूज़ :

जापान का 27 स्वर्ण के साथ ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:22 IST

Open in App

तोक्यो, आठ अगस्त (एपी) महामारी, एक साल के विलंब और बढ़ती लागत के बावजूद जापान की जनता को तोक्यो ओलंपिक से खुश होने का मौका मिला और यह है कि रिकॉर्ड संख्या में पदक।

जापान के लिए तोक्यो ओलंपिक सर्वश्रेष्ठ रहे। देश ने अपने इतिहास के सर्वाधिक 27 स्वर्ण पदक जीतने के अलावा कुल सर्वाधिक 58 पदक भी जीते। जापान पदक तालिका में अपने से कहीं बड़े दो देशों अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहा।

जापान के उप मिशन प्रमुख मित्सुगी ओगाता ने रविवार को ओलंपिक की प्रतियोगिताएं खत्म होने के बाद कहा, ‘‘जापान की टीम इस बार रिकॉर्ड नतीजे हासिल करने में सफल रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि यह प्रदर्शन आतिशबाजी की तरह गायब हो जाए। हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि इस लय को पेरिस 2024 और लॉस एंजिलिस 2028 में बरकरार रखा जाए। ’’

इससे पहले ओलंपिक खेलों में जापान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 स्वर्ण पदक था जो उसने 1964 तोक्यो खेलों और 2004 एथेंस खेलों के दौरान जीते थे।

जापान पांच साल पहले रियो खेलों के दौरान सिर्फ 12 स्वर्ण पदक ही जीत पाया था।

अमेरिका 39 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर रहा जो चीन से एक अधिक है। अमेरिका ने हालांकि कुल पदकों के मामले में चीन को काफी पीछे छोड़ दिया। अमेरिका ने कुल 113 जबकि चीन ने 88 पदक जीते।

मेजबान देश के पदकों की संख्या में हमेशा इजाफा होता है और ऐसा सामान्यत: इसलिए होता है क्योंकि वह अन्य खेलों की तुलना में अधिक समय और पैसा निवेश करता है। स्टेडियमों में दर्शकों को आने की स्वीकृति नहीं मिलने से जापान ने कुछ हद तक फायदे की यह स्थिति गंवा दी लेकिन जापान ने इसकी भरपाई इस साल ओलंपिक कार्यक्रम में जोड़े गए पांच खेलों में पदक जीतकर की। ये पांच खेल बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, कराटे, सर्फिंग और स्केटबोर्डिंग थे।

प्रत्येक ओलंपिक मेजबान को कुछ खेल जोड़ने की स्वीकृति होती है। पेरिस में ब्रेकडांसिंग, सर्फिंग, कराटे और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग खेलों का हिस्सा होंगे।

जापान ने बेसबॉल और साफ्टबॉल दोनों के फाइनल में अमेरिका को हराकर स्वर्ण पदक जीते। देश इसके अलावा स्केटबोर्डिंग में तीन और कराटे में एक स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। जापान ने अपने कुल 58 पदक में से 14 पदक उन खेलों में जीते जिन्हें तोक्यो खेलों में शामिल किया गया था।

स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की बेसबॉल टीम के मैनेजर अत्सुनोरी इनाबा ने कहा कि इस स्वर्ण पदक से अधिक बच्चे इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित होंगे। जापान में बेसबॉल काफी लोकप्रिय है लेकिन इसे खेलने वालों की संख्या में गिरावट आई है।

अत्सुनोरी ने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि इस स्वर्ण पदक से बेसबॉल खेलना शुरू करने वाले बच्चों और वयस्कों की संख्या में इजाफा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!