रिकार्ड मामलों के बाद वायरस आपात स्थिति बढ़ायेगा जापान

By भाषा | Updated: July 30, 2021 11:07 IST2021-07-30T11:07:42+5:302021-07-30T11:07:42+5:30

Japan to raise virus emergency after record cases | रिकार्ड मामलों के बाद वायरस आपात स्थिति बढ़ायेगा जापान

रिकार्ड मामलों के बाद वायरस आपात स्थिति बढ़ायेगा जापान

तोक्यो, 30 जुलाई (एपी) ओलंपिक की मेजबानी के दौरान कोविड-19 संक्रमण के रिकार्ड मामलों के बाद जापान शुक्रवार को तोक्यो के पड़ोसी प्रांतों में आपात स्थिति को बढ़ाने के लिये तैयार है।

सरकार के एक पैनल ने साईटामा, कानागावा और चिबा तथा ओसाका में सोमवार से आपात स्थिति 31 अगस्त तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

तोक्यो में पहले ही कोरोना आपातकाल लगा हुआ है और अगस्त के अंत तक ओकिनावा में भी इस आपात स्थिति को बढ़ा दिया गया है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शुक्रवार को आधिकारिक रूप से आपात स्थिति बढ़ाने की घोषणा करने वाले हैं। पांच अन्य क्षेत्र होकाइडो, क्योतो, हयोगो ओर फुकुओवा में आपात पाबंदियां इतनी कड़ी नहीं होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Japan to raise virus emergency after record cases

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे