लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान सुरक्षित ओलंपिक के लिये लोगों का आभार व्यक्त किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 16:59 IST

Open in App

तोक्यो, नौ अगस्त (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी परेशानियों के बावजूद ओलंपिक खेलों का सफल और सुरक्षित आयोजन करने के लिये सोमवार को देशवासियों का आभार व्यक्त किया।

सुगा ने सहयोग और समर्थन के लिये लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘खेल एक साल के लिये स्थगित जरूर किये गये और कड़े दिशानिर्देशों के बीच संपन्न हुए लेकिन मुझे लगता है कि हम मेजबान देश की अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में सक्षम रहे। ’’

तोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया। खिलाड़ी खेल गांव में ही जैव सुरक्षित वातावरण तक सीमित रहे। उन्हें मैदान पर खेल समाप्त होने के तुरंत बाद मास्क पहनना पड़ रहा था और वे प्रतिस्पर्धाएं समाप्त होने के तुरंत बाद जापान से स्वदेश रवाना हो रहे थे।

इन खेलों से जापान ने अपने दृढ़ संकल्प की भी एक बानगी पेश की और सुगा ने भी देश के लिये रिकार्ड 58 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘कुछ ने पदक जीते और कुछ ने नहीं लेकिन उन सभी के प्रदर्शन से हम आगे बढ़ रहे थे।’’

सुगा नागासाकी में अमेरिका के परमाणु बम गिराये जाने की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर ओलंपिक को लेकर बात कर रहे थे।

सुगा को  महामारी के दौरान खेलों के आयोजन को लेकर  हालांकि अपने देश में विरोध का सामना भी करना पड़ा।

खेलों के दौरान तोक्यो में कोरोना वायरस के दैनिक मामले दोगुने से ज्यादा हो गये। सोमवार को शहर में इसके 2,882 मामले दर्ज किये गये जिससे कुल मामलों की संख्या 2,52,169 हो गयी।

तोक्यो के अस्पताल गंभीर रूप से बीमार मरीजों से भरे हैं, जबकि मामूली लक्षण वाले लगभग 18,000 लोग घर में पृथकवास पर हैं।

  कुछ जनमत सर्वेक्षण में सुगा सरकार के समर्थन में गिरावट दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!