लाइव न्यूज़ :

जापान एशियाई विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप में शीर्ष दो टीमों के करीब पहुंचा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:35 IST

Open in App

सियोल, 12 नवंबर (एपी) जापान ने एशियाई विश्व कप क्वालीफाइंग फुटबॉल मुकाबले में वियतनाम को 1-0 से शिकस्त दी जिससे वह ग्रुप बी की दो शीर्ष टीमों सऊदी अरब और आस्ट्रेलिया के करीब पहुंच गया है।

सऊदी अरब 13 अंक से साथ ग्रुप में शीर्ष पर है जिसके बाद आस्ट्रेलिया के 10 अंक हैं जबकि जापान नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

छह टीमों के दो ग्रुप में से प्रत्येक से दो शीर्ष टीमें कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लेंगी।

जापान के लिये एकमात्र गोल जुनया इतो ने किया। जापान की टीम 1998 के बाद से हर विश्व कप में खेली है लेकिन इस बार उस पर इससे चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

सऊदी अरब और आस्ट्रेलिया ने गोलरहित ड्रा खेला।

ओमान की टीम सात अंक लेकर चौथे स्थान पर है। उसने चीन से 1-1 से ड्रा खेला। चीन चार अंक से पांचवें स्थान पर है।

ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया ने संयुक्त अरब अमीरात को 1-0 से हराया जिससे वह लगातार 10वीं बार विश्व कप में पहुंचने की ओर बढ़ रहा है।

दक्षिण कोरिया ग्रुप ए में ईरान के बाद दूसरे स्थान पर है। ईरान ने लेबनॉन को 2-1 से शिकस्त दी।

ईरान के 13 अंक हैं जबकि दक्षिण कोरिया के 11 अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!