लाइव न्यूज़ :

जापान तोक्यो ओलंपिक में 30 स्वर्ण जीतने के लक्ष्य से पीछे हटा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:09 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जून (एपी) जापान ने अपनी सरजमीं पर अगले महीने आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में 30 स्वर्ण पदक जीतने का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन अब वह इससे पीछे हट गया है।

सिर्फ जापान ही नहीं बल्कि तोक्यो खेलों में प्रदर्शन की भविष्यवाणी करना कई देशों के लिए एक समस्या हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी ने कई क्वालीफाइंग प्रतियोगितओं को बाधित कर दिया है और खिलाड़ियों को अभ्यास करने का सही माहौल नहीं मिला। इस दौरान दुनिया भर में डोपिंग परीक्षण भी सवालों के घेरे में है।

जापान ओलंपिक समिति ने कहा कि महामारी की चपेट में आने से कुछ महीने पहले तक 30 स्वर्ण पदक उनका लक्ष्य था। जापान ओलंपिक समिति के अध्यक्ष यासुहिरो यामाशिता ने कहा कि अब यह लक्ष्य नहीं है।

यामाशिता ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ इस संबंध में कि क्या 30 (स्वर्ण) पदक हासिल करना महत्वपूर्ण है, मुझे स्पष्ट रूप से उत्तर देना होगा ‘नहीं’।’’

उन्होंने कहा कि अब ध्यान पदकों की कुल संख्या पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह एक आम समझ है (जापान ओलंपिक समिति में) कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपना पूरा जोर लगाने में सक्षम हो।’’

इन खेलों में अमेरिका और चीन को स्वर्ण पदक के मामले में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहने की संभावना है। जैसा की उन्होंने रियो और लंदन में किया था। बीजिंग ओलंपिक में हालांकि स्वर्ण पदकों की संख्या में चीन ने अमेरिका को पछाड़ दिया था।

जापान ने इस ओलंपिक के लिए पहले 30 स्वर्ण जीतने का लक्ष्य रखा था।

पांच साल पहले रियो ओलंपिक में जापान ने 12 स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2004 में एथेंस ओलंपिक और 1964 तोक्यो ओलंपिक में 16 स्वर्ण पदक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!