लाइव न्यूज़ :

जापान के मंत्री ने कहा, तोक्यो ओलंपिक के साथ ‘कुछ भी हो सकता है’

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:55 IST

Open in App

तोक्यो, 15 जनवरी (एपी) जापान के कैबिनेट मंत्री टारो कोनो ने स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के संबंध में कहा कि ‘कुछ भी हो सकता है’ जिससे इनके आयोजन को लेकर संशय और अधिक बढ़ गया है।

स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के आयोजन में छह महीने का समय बचा है। कोनो का बयान सरकार और स्थानीय आयोजन समिति की आधिकारिक स्थिति का विरोधाभासी है क्योंकि सरकार और आयोजन समिति लगातार बयान दे रही है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा और ये पूरी तरह से सुरक्षित होंगे।

कोनो ने ओलंपिक रद्द होने की संभावना जतायी। उन्होंने यह भी दोहराया कि हाल में हुए सर्वेक्षण में जापान में 80 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि ओलंपिक का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए या ये आयोजित नहीं होंगे।

कोनो ने ‘रायटर्स नेक्स्ट कांफ्रेंस’ में कहा, ‘‘मुझे कहना चाहिए कि कुछ भी संभव है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये किसी भी ओर जा सकते हैं। ’’

जापान में नये बढ़ते मामलों को देखते हुए आपात आदेश जारी किया हुआ है। हालांकि जापान अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस से बेहतर तरीके से निपटा है और वहां पर इस वायरस से करीब 4,000 मौत हुई हैं।

ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे जिनके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक शुरू होंगे।

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोनो की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा। लकिन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने ‘खेलों के आयोजन के लिये अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘कोविड-19 महामारी को लेकर परिस्थितियां हर मिनट बदल रही हैं। ’’

इसके अनुसार, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि जापान की सरकार, तोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा लागू किये गये कई उपाय हालात सुधरने में मदद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!