लाइव न्यूज़ :

इस सप्ताह कोरोना आपातकाल हटाने की घोषणा कर सकता है जापान

By भाषा | Updated: June 17, 2021 12:49 IST

Open in App

तोक्यो , 17 जून (एपी) अगले महीने शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों की तैयारियों को आखिरी रूप देने में जुटा जापान संक्रमण दर में कमी आने के बाद इस सप्ताह तोक्यो और छह अन्य शहरों में कोरोना महामारी के कारण लगा आपातकाल हटाने की घोषणा कर सकता है।

जापान में मार्च के बाद से एक समय रोजाना 7000 मामले सामने आ रहे थे और तोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरों में गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों सेअस्पताल भर गए थे ।

उसके बाद से हालांकि मरीजों की संख्या में कमी आई है । प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा इस सप्ताह आपातकाल हटाने की घोषणा कर सकते हैं जो रविवार तक लागू है ।

ओलंपिक के आयोजन का आम जनता और चिकित्सा समुदाय द्वारा विरोध किये जाने के बावजूद सुगा ने कहा कि वह 23 जुलाई से खेलों की सुरक्षित मेजबानी को लेकर प्रतिबद्ध हैं ।

चुनाव से पहले ओलंपिक का आयोजन सुगा के लिये राजनीतिक जुआ भी साबित हो सकता है। महामारी से निपटने में सरकार के रवैये, टीकाकरण की धीमी गति और ओलंपिक के दौरान महामारी के नहीं फैलने देने के प्रयासों को लेकर कोई ठोस रणनीति के अभाव के कारण सरकार की काफी आलोचना हो रही है ।

विशेषज्ञों की गुरूवार को हुई बैठक में तोक्यो, इची, होकाइडो, ओसाका, क्योटो, हियोगो और फुकुओका से आपातकाल हटाने को प्रारंभिक मंजूरी दे दी गई।

सरकार की कोरोना पैनल के प्रमुख डॉक्टर शिगेरू ओमि ने कहा ,‘‘हमें हरसंभव प्रयास करना होगा और ठोस वित्तीय मदद भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!