लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब से हारकर जापान विश्व कप क्वालीफाईंग की दौड़ में पिछड़ा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 10:19 IST

Open in App

सियोल, आठ अक्टूबर (एपी) जापान की सऊदी अरब के हाथों 0-1 से हार के कारण लगातार सातवीं बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

जापान ग्रुप बी में अपने पहले तीन मैचों से दो मैच गंवा चुका है तथा वह शीर्ष पर चल रहे आस्ट्रेलिया और सऊदी अरब से छह अंक पीछे है। इन दोनों टीमों के समान नौ अंक हैं। छह टीमों के ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें अगले साल कतर में होने विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी।

स्थानापन्न फिरास अल बुराइकान ने जेद्दाह में 45 हजार दर्शकों के सामने खेले गये मैच में 71वें मिनट में गोल किया।

आस्ट्रेलिया ने दोहा में ओमान को 3-1 से हराकर गोल अंतर के कारण अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। यह क्वालीफिकेशन में उसकी रिकार्ड 11वीं जीत है। फुटबॉल आस्ट्रेलिया के अनुसार यह किसी एक विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में नया रिकार्ड है। इससे पहले जर्मनी, स्पेन और मैक्सिको के नाम पर लगातार 10 जीत दर्ज करने का रिकार्ड था।

आस्ट्रेलिया ने सितंबर 2019 से लेकर क्वालीफाईंग का प्रत्येक मैच जीता है। इनमें से आठ मैचों में उसने अपने प्रतिद्वंद्वी को गोल नहीं करने दिया। उसने अब तक 35 गोल किये हैं जबकि उसके खिलाफ केवल तीन गोल हुए हैं। उसका अगला मुकाबला मंगलवार को साइतामा में जापान से होगा।

अवेर मैबिल ने नौवें मिनट में आस्ट्रेलिया को बढ़त दिलायी लेकिन मंधार अल अलावी ने ओमान को बराबरी दिला दी। मार्टिन बोएल और मिशेल ड्यूक ने दूसरे हाफ में गोल करके आस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की।

चीन ने वियतनाम को 3-2 से हराकर विश्व कप में जगह बनाने की अपनी धुंधली उम्मीदें बरकरार रखी हैं। एक अन्य मैच में दक्षिण कोरिया ने सीरिया को 2-1 से हराकर ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। सोन ह्यूंग मिन ने अंतिम सीटी बजने से एक मिनट पहले विजयी गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!