लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक एथलीट के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद जापान ने स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:33 IST

Open in App

तोक्यो 28 जून (एपी) युगांडा ओलंपिक टीम के एक सदस्य के खेलों की मेजबानी करने वाले शहर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने सोमवार हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने का भरोसा दिया।

खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव होने से आगामी खेलों में संक्रमण फैसले की चिंता पैदा हो गयी।

युगांडा टीम के एक सदस्य, कथित तौर पर कोच को शनिवार को तोक्यो के नारीता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया थ। उन्हें वहां पृथकवास पर रखा गया लेकिन टीम के अन्य सदस्यों को चार्टर्ड बस से यहां से 500 किलोमीटर दूर पश्चिमी प्रान्त ओसाका में ओलंपिक पूर्व शिविर के लिए जाने दिया गया।

इसके तीन दिनों के बाद यूगांडा के एक अन्य सदस्य को जांच में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद टीम के संपर्क में आने वाले शहर के सात अधिकारियों और ड्राइवरों को पृथकवास होने के लिए कहा गया है। टीम के सदस्यों को एक स्थानीय होटल में पृथकवास में रखा गया है।

मामले की आलोचना के बाद सुगा तोक्यो के हानेडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हो रहे वायरस परीक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां उचित नियंत्रण सुनिश्चित करने का वादा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर विदेश से आने वालों की जांच की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। इस पर काम करते हुए काफी समय हो गया है।’’

ओसाका के गवर्नर हिरोफुमी योशिमुरा ने कहा कि पूरी टीम को नरीता हवाई अड्डे पर पृथकवास में रखना चाहिये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!