लाइव न्यूज़ :

जापान, आस्ट्रेलिया का ​विजय अभियान जारी, गोलकीपर के बिना खेला किर्गीस्तान

By भाषा | Updated: June 8, 2021 10:13 IST

Open in App

सियोल, आठ जून (एपी) जापान, आस्ट्रेलिया और सीरिया ने फुटबॉल विश्व कप 2022 के एशियाई क्वालीफाईंग में अपना विजय अभियान जारी रखा जबकि किर्गीस्तान को पूरा मैच गोलकीपर के बिना खेलना पड़ा।

कोविड—19 के कारण किर्गीस्तान के तीनों गोलकीपर पृथकवास पर हैं और उसे सोमवार को दूसरे दौर के क्वालीफायर में एक डिफेंडर को यह जिम्मेदारी सौंपनी पड़ी।

आइजर अखमातोव ने गोलकीपर की भूमिका निभायी लेकिन वह फीफा रैंकिंग में 192वें नंबर पर काबिज मंगोलिया को 1—0 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाये। मंगोलिया की यह आठ मैचों में दूसरी जीत है लेकिन वह ग्रुप में अंतिम स्थान पर है।

जापान ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। उसने ताजिकिस्तान को 4—1 से हराकर अपनी सातवीं जीत दर्ज की। जापान पहले ही क्वालीफाईंग के तीसरे दौर में जगह सुरक्षित कर चुका है।

जापान की तरफ से क्योगो फुरुहाशी, ताकुमी मिनामिनो, केंटो हाशिमोतो और हयाओ कवाडे ने गोल किये। ताजिकिस्तान के लिये एहसोनी पनशांबे ने गोल दागा। जापान ने इस तरह से 549 मिनट के बाद पहला गोल गंवाया।

सीरिया ने शारजाह में गुआम को 3—0 से हराया जो ग्रुप ए में उसकी सातवीं जीत है। वह तीसरे दौर में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गयी है।

आस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी में ताइवान को 5—1 से पराजि​त किया जो उसकी छठी जीत है। वह जोर्डन से पांच अंक आगे है।

चीन ग्रुप ए में फिलीपीन्स को 2—0 से हराने के बावजूद दूसरा स्थान ही हासिल कर पाएगा। वह सीरिया से आठ अंक पीछे है।

ईरान ने ग्रुप सी में बहरीन को 3—0 से पराजित किया और वह इराक से दो अंक पीछे है जिसने कंबोडिया को 4—1 से हराया।

उज्बेकिस्तान ने ग्रुप डी में सिंगापुर को 5—0 से करारी शिकस्त दी जबकि भारत ने ग्रुप ई में बांग्लादेश को 2—0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। वियतनाम ने ग्रुप जी में इंडोनेशिया को 4—0 से शि​कस्त दी। संयुक्त अरब अमीरात ने थाईलैंड को 3—1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!