लाइव न्यूज़ :

जापान ने ओलंपिक से पहले कोरोना वायरस से जुड़े आपातकाल में ढील की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:10 IST

Open in App

तोक्यो, 17 जून (एपी) ओलंपिक की शुरुआत में अब जब एक महीने से कुछ अधिक का समय बचा है तब कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी के चलते जापान ने गुरुवार को तोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में अगले हफ्ते से कोविड-19 महामारी के कारण लगे आपातकाल में ढील देने की घोषणा की।

जापान में मार्च के बाद से एक समय रोजाना 7000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे और तोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरों में गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर गए थे ।

उसके बाद से हालांकि मरीजों की संख्या में कमी आई है जिससे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के आपातकाल की स्थिति में ढील देने का रास्ता साफ हो गया है जो रविवार तक लागू है । नए कदम खेलों के उद्घाटन समारोह से 12 दिन पहले 11 जुलाई तक लागू होंगे।

सुगा ने कहा कि ढील देने के दौरान जो कदम उठाए गए हैं उनमें ध्यान रखा जाएगा कि बार और रेस्टोरेंट जल्दी बंद हों।

एक बार फिर मामले बढ़ने और अस्पतालों पर बोझ बढ़ने से जुड़ी चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंताओं का जवाब देते हुए सुगा ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो, ‘‘हम तेजी से कार्रवाई करेंगे जिसमें कड़े कदम उठाना भी शामिल है।’’

चुनावों से पहले ओलंपिक का आयोजन सुगा के लिए राजनीतिक जुआ भी है जिनकी समर्थन रेटिंग काफी गिरी है। महामारी से निपटने के तरीकों से असंतोष, टीकाकरण की धीमी गति और ओलंपिक के दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्पष्ट रणनीति नहीं होने के कारण ऐसा हुआ है।

विशेषज्ञों की गुरूवार को हुई बैठक में तोक्यो, आइची, होकाइडो, ओसाका, क्योटो, हियोगो और फुकुओका में आपातकाल में ढील देने की सरकार की योजना को मंजूरी दी गई।

सरकार के कोरोना पैनल के प्रमुख डॉक्टर शिगेरू ओमि ने कहा ,‘‘हमें हरसंभव प्रयास करना होगा और ठोस वित्तीय मदद भी मुहैया करानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!