Janata Curfew: विजेंदर सिंह ने पीएम मोदी से मांगा सबूत- पांच बजे आप ताली बजा रहे थे या घंटी?

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 23, 2020 00:25 IST2020-03-23T00:01:20+5:302020-03-23T00:25:19+5:30

पहलवान विजेंदर सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ''सर, नरेंद्र मोदी जी, कृपया आप भी अपना वीडियो अपलोड करें, हम देखना चाहते हैं कि आपने पांच बजे क्या किया, ताली बजाई या घंटी।''

Janta Curfew: Vijender Singh asks PM Modi we want to see what u did at 5pm clap or ring bell | Janata Curfew: विजेंदर सिंह ने पीएम मोदी से मांगा सबूत- पांच बजे आप ताली बजा रहे थे या घंटी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू के द्वारा लोगों की सगभागिता का सफल प्रयोग करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर ताली बजाने का सबूत मांगा जा रहा है।पहलवान और नेता विजेंद्र सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे पूछा है कि उन्होंने ताली बजाई या घंटी।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू के द्वारा लोगों की सगभागिता का सफल प्रयोग करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर ताली बजाने का सबूत मांगा जा रहा है। पहलवान और नेता विजेंद्र सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उनसे पूछा है कि उन्होंने ताली बजाई या घंटी।

पहलवान विजेंदर सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ''सर, नरेंद्र मोदी जी, कृपया आप भी अपना वीडियो अपलोड करें, हम देखना चाहते हैं कि आपने पांच बजे क्या किया, ताली बजाई या घंटी।''

विजेंद्र सिंह के इस ट्वीट पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उन्हें घेर रहे हैं। आदित्य शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, विजेंदर सिंह शायद तुम्हें पता नहीं होगा. तुम्हारी हर फाइट से पहले हम भारतीय तुम्हारी जीत के लिए ऐसे ही मन्दिर मे घंटी बजाते थे.. नारियल फोड़ते थे..आज देश के लोगों ने अपने हीरोज के लिए घंटी बजाई.. तो तुम महज एक राजनीति के लिए.. देश के लोगों का मजाक बनाने लगे?''

एक यूजर ने लिखा, ''आपने उनकी मां का वीडियो देखा... वही काफी है।''

अभय सचान नाम के यूजर ने लिखा, ''राहुल गांधी का मांग लो, वो क्या कर रहे थे 5 बजे।''


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू का देशवासियों ने स्वागत किया और रविवार शाम पांच बजे घरों के छतों और बालकनियों पर खड़े होकर करतल ध्वनी, शंख या थाली जैसी बर्तन बजाकर कोरोना के खिलाफ जंग में तैनात कर्मियों का सम्मान किया। 

इसके बाद सोशल मीडिया ऐसे वीडियो और तस्वीरों से पटी नजर आई। पीएम मोदी की मां का भी एक वीडियो सामने आया जिसमें वो थाली बजाती नजर आईं।

Web Title: Janta Curfew: Vijender Singh asks PM Modi we want to see what u did at 5pm clap or ring bell

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे