लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर की कोशिश केरल ब्लास्टर्स को हराकर शीर्ष चार में पहुंचने की

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:35 IST

Open in App

वास्को, नौ जनवरी जमशेदपुर एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के मुकाबले में रविवार को यहां के तिलक मैदान पर जब केरल ब्लास्टर्स का सामना करेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाने पर होगी।

जमशेदपुर एफसी आईएसएल टेबल में 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसने अब तक नौ मैच खेले हैं और ब्लास्टर्स के खिलाफ जीत उसे तीसरे स्थान पर पहुंचा देगी। अब तक इस टीम ने सिर्फ दो मैच हारे हैं।

कोच ओवन कोयने की टीम ने पिछले मैच में प्लेऑफ के दावेदार माने जा रहे बेंगलुरू एफसी खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की थी जिससे उसका मनोबल बढ़ हुआ है।

इस अहम मैच से पहले कोयले ने कहा, ‘‘जब आप जीतते हैं तो आपका मनोबल ऊंचा रहता है लेकिन हार के बाद उतना ही गिर जाता है। जैसे हमारे साथ गोवा के खिलाफ हार से हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जब जीतते हैं तो ज्यादा नहीं खुश होते और जब हारते हैं तो ज्यादा दुखी नहीं होते। हम संतुलन बनाए रखने का प्रयास करते हैं और सुधार के तरीकों की खोज में रहते हैं।’’

ब्लास्टर्स बीते कुछ मैचों से संघर्ष कर रहा है और ऐसे में जमशेदपुर हल हाल में तीन अंक अपनी झोलनी में डालना चाहेगी। ओडिशा ने पिछले मैच में ब्लास्टर्स को बुरी तरह हराया था

ब्लास्टर्स के कोच विकुना मानते हैं कि उनकी टीम अब भी प्लेऑफ दी दौड़ में है। विकुना की रणनीति गेंद को आपने पास रखकर आक्रामक खेल खेलने की है लेकिन खिलाड़ी उसे मैदान पर ठीक से नहीं उतार पा रहे है।

विकुना ने कहा, ‘‘यह खेलने के तरीके का सवाल नहीं है। हम वैसे ही खेल रहे हैं जैसा कि सत्र की शुरुआत में खेले थे। इसलिए तरीके को लेकर संदेह करने की जरूरत नहीं। यह तो हम हर मैच में बदल रहे हैं। हम अपने तरीके के साथ-साथ दूसरी टीमों के तरीके को भी ध्यान में रखते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!