लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर एफसी ने स्कॉटलैंड के मिडफील्डर फ्रेग स्टीवर्ट से करार किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 12:39 IST

Open in App

जमशेदपुर, 13 सितंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी ने  आगामी सत्र के लिए स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट से करार किया है।

क्लब ने रविवार को बताया कि स्टीवर्ट  इससे पहले स्कॉटिश प्रीमियरशिप की चैंपियन टीम रेंजर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस टीम ने 2020-21 सत्र में अजेय रहते हुए स्कॉटलैंड की शीर्ष डिवीजन का खिताब जीता था।

स्टीवर्ट ने यहां जारी विज्ञप्ति में भारत की शीर्ष फुटबॉल डिवीजन की टीम  जमशेदपुर एफसी से जुड़ने के बाद कहा, ‘‘ मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि इस सत्र में हमारे लिए क्या है। यह मेरे लिए एक नया रोमांच है और मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं। ओवेन कोयल (कोच) की देख रेख में खेलना और जमशेदपुर को चैम्पियन बनाने की कोशिश करने का अनुभव अद्भुत होगा।’’

इस 31 साल के खिलाड़ी को स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की कई क्लबों का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है।

जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच ओवेन कोयल ने कहा, ‘‘हमें अपनी टीम के लिए आक्रामक खिलाड़ियों के एक समूह की जरूरत थी, जिसके लिए हम प्रतिभाशाली मिडफील्डर की तलाश कर रहे थे। ग्रेग (स्टीवर्ट) पूरी तरह से उस मानदंड पर खरा उतरता है। उसके पास ब्रिटेन की बड़ी लीग की टीमों का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!