लाइव न्यूज़ :

पहली जीत की तलाश में जुटे ईस्ट बंगाल के सामने जमशेदपुर की चुनौती

By भाषा | Updated: December 9, 2020 18:07 IST

Open in App

वास्को, नौ दिसंबर भारतीय फुटबॉल की दिग्गज टीम ईस्ट बंगाल का हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में आगाज बेहद खराब रहा है लेकिन शुरूआती तीन मैचों में हार का सामना करने वाली यह टीम गुरूवार को जब जमशेदपुर एफसी के खिलाफ यहां मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सातवें सत्र में पहली जीत दर्ज करने की होगी।

यह टीम अभी एक भी अंक हासिल करने में नाकाम रही है और तालिका में सबसे नीचे 11वें पायदान पर है।

लीवरपूल के दिग्गज रहे टीम के कोच रॉबी फॉलर भी सत्र में पहला अंक हासिल करने के लिए आतुर होंगे। वह जानते है कि टीम को अगर लगातार चौथी हार से बचना है तो इस मैच को कोई गलती नहीं करनी होगी।

फॉलर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ हमें खुद पर विश्वास करना होगा। यह एक मुश्किल मैच है (जमशेदपुर एफसी के खिलाफ)। यह एक ऐसा मैच है, जिसमें हम सुधार कर सकते हैं। प्रदर्शन के मामले में हम बहुत खराब नहीं हैं, लेकिन शायद परिणाम हमारे खिलाफ रहे हैं।’’

टीम की सबसे बड़ी कमजोरी मौकों को भुनाने में नाकाम रहना रहा है जिसके कारण वे अब तब एक भी गोल नहीं कर सके है। उनके खिलाफ हालांकि सात गोल हुए है।

ईस्ट बंगाल के सामने जमशेदपुर के स्टार स्ट्राइकर नेरीजुस वाल्सकिस को रोकने की चुनौती होगी, जो चार मैचों में टीम के छह में से पांच गोल कर चुके हैं।

जमशेदपुर की टीम पिछले मैच में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान को 2-1 से हराकर उसका विजयरथ रोक चुकी है। इस जीत से कोच ऑवेल कॉयले के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

कॉयले ने कहा, ‘‘ यह एक कठिन मैच होगा । हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम इसके लिए तैयार हैं। वे बहुत खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!