लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर, बेंगलुरु यूनाइटेड ने जीत के साथ शुरू किया डूरंड कप अभियान

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:29 IST

Open in App

कोलकाता, छह सितंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को यहां मोहन बागान मैदान पर खेले गये डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आई-लीग टीम सुदेवा एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ अपने अभियान को शुरू किया।

जमशेदपुर के लिए उनके अकादमी से निकले लालरौतमाविया ने 34वें मिनट में गोल किया।

एफसी बायर्न म्यूनिख अंडर-19 विश्व टीम के खिलाड़ी शुभो पॉल के पास सुदेवा को बराबरी दिलाने का मौका था लेकिन 61वें मिनट में उनके प्रयास पर जमशेदपुर के गोलकीपर विशाल यादव ने शानदार बचाव किया।

यादव को क्लीन-शीट (टीम को गोल रहित रखने) और पेनल्टी का शानदार बचाव के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

एक अन्य मुकाबले में दूसरे डिवीजन की टीम बेंगलुरु यूनाइटेड ने डूरंड कप के अपने पहले मुकाबले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की टीम को 1-0 से हराया।

मैच का इकलौता गोल पेड्रो मैनजी ने दूसरे हाफ में किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!