लाइव न्यूज़ :

जमैका तल्लावाह ने सेंट लूसिया किंग्स को 55 रन से हराया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:45 IST

Open in App

सेंट किट्स एंड नेविस, 10 सितंबर जमैका तल्लावाह ने सेंट लूसिया किंग्स को 55 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की तथा कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

किंग्स अब भी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। सभी टीमों को ग्रुप चरण में अभी दो-दो मैच खेलने हैं।

तल्लावाह ने केनार लुईस के 24 गेंदों पर 56 रन की धमाकेदार पारी से शानदार शुरुआत की। विकेट गिरने के बावजूद उसने रन गति बनाये रखी और 20 ओवर में 211 रन बनाये। इमाद वसीम (10 गेंदों पर 27) ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाये।

आंद्रे फ्लेचर (13 गेंदों पर 30), मार्क डेयल (17 गेंदों पर 33) और रोस्टन चेज (17 गेंदों पर 30) के प्रयासों से किंग्स ने पावरप्ले के छह ओवरों में दो विकेट पर 79 रन बना दिये थे।

चेज और डेयल ने 66 रन की साझेदारी की लेकिन कार्लोस ब्रेथवेट ने इन दोनों को लगातार गेंदों पर आउट किया जिससे किंग्स की टीम उबर नहीं पायी और 18.1 ओवर में 156 रन पर आउट हो गयी।

एक अन्य मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस रॉयल्स को छह विकेट से हराया।

रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 93 रन ही बना पायी। नाइट राइडर्स ने 16.1 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोलिन मुनरो 41 रन बनाकर नाबाद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!