लाइव न्यूज़ :

वाल्सकिस के दो गोल से जमशेदपुर एफसी ने एटीके मोहन बागान को हराया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:23 IST

Open in App

वास्को, सात दिसंबर नेरिजस वाल्सकिस के दो गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में एटीके मोहन बागान को 2-1 से हरा दिया।

एटीके मोहन बागान की मौजूदा सत्र में यह पहली हार है।

जमेशदपुर एफसी की चार मैचों में यह पहली जीत है। टीम ने मैच में शुरुआत से ही दबदबा बनाया जबकि जमशेदपुर की टीम ने लचर प्रदर्शन किया।

पिछले साल के गोल्डन बॉल विजेता वाल्सकिस शुरू से ही लय में नजर आए। उन्होंने 30वें मिनट में एटोर मॉनराय के कॉर्नर पर हैडर से गोल दागकर जमशेदपुर की टीम को बढ़त दिलाई। एटीके मोहन बागान के खिलाफ यह सत्र का पहला गोल था।

वाल्सकिस ने दूसरे हाफ में भी मॉनराय के कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।

एटीके मोहन बागान के स्टार फारवर्ड रॉय कृष्णा ने 80वें मिनट में जमशेदपुर एफसी की बढ़त को कम किया लेकिन यह टीम को हार से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

इस हार के बाद एटीके मोहन बागान की टीम चार मैचों में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। मुंबई सिटी एफसी के भी नौ ही अंक हैं लेकिन उसका गोल अंतर बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!