लाइव न्यूज़ :

जडेजा, विहारी डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिये भारतीय टेस्ट टीम में

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई फिटनेस समस्याओं से पार पा चुके हरफनमौला रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के लिये भारत की 20 सदस्यीय टेस्ट टीम में वापसी की है ।

चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अर्जन नगवासवाला को भी स्टैंडबाय के तौर पर टीम में रखा है ।

अपेंडिक्स का आपरेशन कराने वाले के एल राहुल और कोरोना संक्रमित रिधिमान साहा को टीम में रखा गया है बशर्ते वे पूरी तरह फिट हो जायें ।

जडेजा और विहारी को आस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी ।

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून को साउथम्पटन में खेला जायेगा जबकि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी ।

भारतीय टीम :

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिट होने पर), रिधिमान साहा (फिट होने पर)।

स्टैंडबाय : अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान , अर्जन नगवासवाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!