लाइव न्यूज़ :

अगर चार तेज गेंदबाज टीम में हैं तो जडेजा पहली पसंद का स्पिनर होना चाहिए: हरभजन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:24 IST

Open in App

(कुशान सरकार)

नयी दिल्ली, चार अगस्त पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि इंग्लैंड की उछाल लेती पिचों पर स्पिनरों का इस्तेमाल बमुश्किल किया जायेगा लेकिन रविंद्र जडेजा को अपनी ‘विकेट-टू्-विकेट’ गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी के दम पर हमेशा रविचंद्रन अश्विन पर तरजीह दी जाती।

अश्विनी ने अपने पिछले प्रथम श्रेणी मैच में सरे के लिये खेलते हुए छह विकेट चटकाये थे लेकिन बुधवार को उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये टीम में नहीं चुना गया क्योंकि भारत ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया।

हरभजन ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप अश्विन को खिलाते तो पुछल्ले बल्लेबाज ज्यादा हो जाते। आपको नहीं पता कि कितनी स्पिन गेंदबाजी इस्तेमाल की जायेगी। जड्डू (जडेजा) ने चाय तक 50 ओवर में से तीन में गेंदबाजी की है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये आप जितने ओवर स्पिन में इस्तेमाल करोगे, जड्डू इन ओवर में गेंदबाजी कर सकता है। और हमें इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंच जाना चाहिए कि जड्डू को एकमात्र स्पिनर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप विदेशों के प्रदर्शन को देखो तो जड्डू बेहतर बल्लेबाज रहा है और निचले क्रम में उसका प्रदर्शन मजबूत रहा है। ’’

हरभजन ने कहा, ‘‘और क्या ऐसा है कि जड्डू ने विकेट नहीं चटकाये हैं? यह श्रृंखला का पहला टेस्ट है, आप जीतना चाहते हो लेकिन साथ ही आप अपना डिफेंस भी तैयार करना चाहोगे। आप बल्लेबाजी के पहलू के फायदे को गंवाना नहीं चाहते और मुझे लगता है कि अगर टीम प्रबंधन इस तरह सोचता है तो यह ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!