लाइव न्यूज़ :

जडेजा और अश्विन ने नामीबिया को 132 रन पर रोका

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:07 IST

Open in App

दुबई, आठ नवंबर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के फिरकी के जादू से भारत ने सोमवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप दो के महज औपचारिकता के अपने अंतिम मैच में नामीबिया को आठ विकेट पर 132 रन के स्कोर पर रोक दिया।

दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

जडेजा ने 16 रन देकर तीन जबकि अश्विन ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे नामीबिया की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। जसप्रीत बुमराह ने भी 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

नामीबिया की ओर से डेविड वाइसी (26) और सलामी बल्लेबाज स्टीफन बार्ड (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे। भारत ने हालांकि 17 अतिरिक्त रन भी दिए जिससे नामीबिया की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में अपने 50वें और अंतिम मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद माइकल वान लिंगेन (14) ने दूसरे ओवर में बुमराह पर दो चौके जबकि स्टीफन बार्ड (21) ने मोहम्मद शमी पर छक्का जड़कर टीम को सकारात्मक शुरुआत दिलाई।

लिंगेन हालांकि बुमराह की उछाल लेती गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में मिड आफ पर शमी को आसान कैच दे बैठे।

जडेजा ने अगले ओवर में क्रेग विलियम्स को खाता खोले बिना ऋषभ पंत के हाथों स्टंप कराया। पावर प्ले में नामीबिया ने दो विकेट पर 34 रन बनाए।

बार्ड ने जडेजा पर अपना पहला चौका जड़ा लेकिन बायें हाथ के इस स्पिनर ने इसी ओवर में उन्हें पगबाधा कर दिया।

अश्विन ने जेन निकोल लॉफ्टी ईटन (05) को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराने के बाद कप्तान गेराहार्ड इरासमस (12) को पंत के हाथों कैच कराके नामीबिया का स्कोर पांच विकेट पर 72 रन किया।

जडेजा की गेंद पर रोहित ने कवर में जेजे स्मिट (09) का शानदार कैच लपका जबकि अश्विन ने जेन ग्रीन (00) को बोल्ड किया।

नामीबिया के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ।

वाइसी भी इसके बाद बुमराह का शिकार बने जिससे नामीबिया की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाने में नाकाम रही। वाइसी ने 25 गेंद की पारी में दो चौके जड़े।

रूबेन ट्रंपलमैन (छह गेंद में नाबाद 13) और जेन फ्राइलिंक (नाबाद 15) ने नामीबिया का स्कोर 130 रन के पार पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!