लाइव न्यूज़ :

आईडब्ल्यूएल प्ले-ऑफ कोविड-19 मामले बढ़ने के कारण स्थगित

By भाषा | Updated: April 4, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को कहा कि कोविड-19 मामले बढ़ने के चलते इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) के आगामी प्ले-ऑफ मैचों को स्थगित कर दिया गया है।

मैचों का आयोजन दिल्ली में सात अप्रैल से होना था।

एआईएफएफ ने क्लबों और राज्य संघों के साथ हुई अंदरूनी चर्चा के बाद यह फैसला किया।

महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरे देश में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीरो इंडियन वुमैन्स लीग के सात अप्रैल 2021 से दिल्ली में होने वाले प्ले-ऑफ मैचों को अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘हम टूर्नामेंट आयोजित करा रहे राज्य संघों से फिर से आग्रह करेंगे कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये पूरी एहतियात बरती जाये। ’’

भारत में शनिवार से कोविड-19 के 93,249 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!