लाइव न्यूज़ :

आईडब्ल्यूएफ ने मीराबाई चानू के तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने शनिवार को भारत की अनुभवी भारोत्तोलक मीराबाई चानू के महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी।

भारोत्तोलन में 2017 विश्व चैंपियन चानू ने अप्रैल में ताशकंद में एशियाई चैम्पियनशिप में क्लीन एंव जर्क में विश्व रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर तोक्यो में अपना स्थान सुरक्षित किया था, जिसकी अब आधिकारिक पुष्टि हो गयी।

मणिपुर की इस 26 साल की खिलाड़ी ने आईडब्ल्यूएफ की रैंकिंग सूची के आधार पर कोटा हासिल किया। यह भारतीय भारोत्तोलक 49 किग्रा वर्ग में 4133,6172 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने उन्हें टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘टॉप्स एथलीट भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने आईडब्ल्यूएफनेट रैंकिंग में 49 किग्रा भार वर्ग में दूसरे स्थान पर आने के बाद तोक्यो 2020 का क्वालीफिकेशन हासिल किया।’’

चानू रैंकिंग में पहले चौथे स्थान पर थी लेकिन उत्तर कोरिया के ओलंपिक से हटने से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गयी।

रियो में निराशाजनक प्रदर्शन के पांच साल बाद ओलंपिक में चानू की यह दूसरी उपस्थिति होगी। रियो ओलंपिक 2016 में वह क्लीन एंव जर्क में किसी भी भार को उठाने में विफल रही और प्रतियोगिता से बाहर हो गयी थी।

पुरुषों के 67 किग्रा वर्ग में, भारत के जेरेमी लालरिननुंगा 12वें स्थान पर हैं और कोरिया के हाक मायोंगमोक से महाद्वीपीय कोटा में पिछड़ गये। भारत के इस 18 साल के खिलाड़ी के पास अभी भी क्वालीफाई करने का मौका है।

इसकी आखिरी सूची 25 जून को जारी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!