लाइव न्यूज़ :

भारत के लिये इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं : कुक

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:13 IST

Open in App

लंदन, 22 जून इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक का मानना है कि भारतीय टीम के लिये मेजबान को पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हराना आसान नहीं होगा और इस लंबे दौरे के आखिर में वे मानसिक रूप से काफी थक जायेंगे ।

भारतीय टीम इस समय साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेल रही है । इसके बाद चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है ।

कुक ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’से कहा ,‘‘ भारत ने दिखा दिया है कि वह कितनी बेहतरीन टीम है क्योंकि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेल रही है । उसके बाद हालांकि इंग्लैंड को उसकी धरती पर पांच टेस्ट मैचों में हराना आसान नहीं होगा । यह काफी कठिन श्रृंखला रहेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम लंबे समय तक यहां रूकेगी लिहाजा मानसिक रूप से काफी थक जायेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत की शुरूआत अच्छी होगी लेकिन लगातार पांच मैचों में उसे बनाये रखना और इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराना काफी मुश्किल है । मुझे लगता है कि शुरूआत में सब्र से काम लेने पर इंग्लैंड यह श्रृंखला जीत सकता है ।’’

इंर्ग्लैंड को भारत ने अपनी मेजबानी में 3 . 1 से हराया । इसके बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला 1 . 0 से जीती ।

कुक ने कहा कि गलत रोटेशन नीति का खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा है जिसकी वजह से कप्तान जो रूट को उनकी सर्वश्रेष्ठ एकादश नहीं मिल सकी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के लिये खेलते समय या अगर आप कप्तान, कोच या चयनकर्ता है तो नतीजों के आधार पर आपका आकलन होता है और रूट को उसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं मिल सके । बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टॉ जैसे खिलाड़ी काफी अंतर पैदा करते हैं ।’’

जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स चोटिल थे जबकि बटलर, बेयरस्टॉ , क्रिस वोक्स, मोईन अली और मार्क वुड को ब्रेक दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!