लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 15,000 डॉलर की इनामी राशि वाला आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट शुरू

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:55 IST

Open in App

इंदौर, आठ नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में 15,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले आईटीएफ पुरुष टेनिस टूर्नामेंट की सोमवार से औपचारिक शुरुआत हो गई।

राज्य के खेल और युवा कल्याण विभाग के निदेशक रवि कुमार गुप्ता ने इंदौर टेनिस क्लब में खेली जा रही इस आठ दिवसीय स्पर्धा का उद्घाटन किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) और मध्यप्रदेश टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर ने बताया कि राज्य सरकार ने खेल को प्रोत्साहित करने के मकसद से इस स्पर्धा को पांच लाख रुपये का अनुदान दिया है।

मध्यप्रदेश टेनिस संघ के एक अधिकारी ने बताया कि पुरुष एकल और पुरुष युगल वर्गों वाली टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ ही यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम के करीब 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!