लाइव न्यूज़ :

इटली के विश्व कप विजेता पूर्व फुटबॉल कप्तान रॉसी का निधन

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:08 IST

Open in App

रोम, 10 दिसंबर (एपी) फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रॉसी का निधन हो गया। वह 64 साल के थे।

खिलाड़ी के बाद वह अपने देश में कमेंटेटर के तौर पर भी सक्रिय थे। वह सरकारी प्रसारणकर्ता आरएआई (रेडियो टेलीविजन इटैलिया) से जुड़े थे, जिसने गुरूवार को बताया कि उनका निधन एक लाइलाज बीमारी के कारण हुआ।

आरएआई और अन्य मीडिया संस्थानों ने उनकी पत्नी फेडरिका कैपेल्लेटी के इंस्टाग्राम पोस्ट का हवाला दिया। फेडरिका ने रॉसी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा , ‘हमेशा इटली के लिए’।

उन्होंने सट्टेबाजी के मामाले में निलंबन से 1980 वापसी के बाद दमदार प्रदर्शन किया और 1982 में अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम का नेतृत्व करने के साथ उन्होंने स्पेन में हुए इस विश्व कप में छह गोल दागे। इसमें ब्राजील के खिलाफ 3-2 की जीत में उन्होंने हैट्रिक लगायी थी। उन्होंने वेस्ट जर्मनी के खिलाफ फाइनल मैच का पहला गोल किया था। इटली ने इस मैच को 3-1 से अपने नाम कर विश्व कप का खिताब उठाया था।

वह 1982 में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!