इटली के जैकब्स के नाम रहा फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:51 IST2021-08-01T19:51:44+5:302021-08-01T19:51:44+5:30

Italy's Jacobs won the gold medal of the sprint race | इटली के जैकब्स के नाम रहा फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक

इटली के जैकब्स के नाम रहा फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक

तोक्यो, एक अगस्त इटली के लेमंट मार्सेल जैकब्स ने रविवार की रात यहां तोक्यो ओलंपिक की फर्राटा दौड़ में 9.8 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इटली ने पहली बार 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता है।

रेस में कोई भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं था, लेकिन जैकब्स ने पहला स्थान हासिल कर हैरान कर दिया। उन्होंने अमेरिका के फ्रेड कर्ले और कनाडा के आंद्रे डिग्रासे को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

संन्यास ले चुके उसेन बोल्ट ने पिछले 13 साल से इस स्पर्धा में दबदबा बनाया हुआ था।

जैकब्स की जीत से कुछ ही मिनट पहले उनके देश के जिनयामार्को टाम्बेरी और कतर के ऊंची कूद के एथलीट मुताज एस्सा बारशिम एक समान कूद से बराबरी पर रहे जिससे दोनों को स्वर्ण पदक मिला।

इससे पहले वेनेजुएला क युलिमार रोजास ने त्रिकूद स्पर्धा में 15.67 मीटर की कूद लगाकर 26 साल पुराने विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Italy's Jacobs won the gold medal of the sprint race

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे