लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर से पहले इटली के इमोबाइल चोटिल

By भाषा | Updated: November 10, 2021 10:57 IST

Open in App

फ्लोरेंस (इटली), 10 नवंबर (एपी) काइरो इमोबाइल रोम में शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर से पहले चोट के कारण इटली की टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस भी चिंता का विषय है।

चिकित्सा परीक्षण में बायें पैर की मांसपेशियों में चोट का खुलासा होने के बाद इमोबाइल मंगलवार को इटली का शिविर छोड़कर चले गए। सासुओलो के जियानलुका स्कामासा टीम में उनकी जगह लेंगे।

सोमवार को चोट के कारण रोमा के मिडफील्डर निकोलो जानिओलो और लोरेंजो पेलेग्रिनी भी टीम से बाहर हो गए थे।

इंटर मिलान के मिडफील्डर निकोलो बारेला और यूवेंटस के डिफेंडर जार्जियो चिलेनी ने भी मंगलवार को ट्रेनिंग नहीं की और इसकी जगह उपचार कराया। आगामी दिनों में उनकी फिटनेस परखी जाएगी।

इटली और स्विट्जरलैंड दोनों के ग्रुप सी में 14 अंक हैं। यूरोपीय चैंपियन इटली हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है। शीर्ष पर रहने वाली टीम को अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप फाइनल्स में सीधा प्रवेश मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम मार्च में प्ले आफ में खेलेगी और विश्व कप में जगह बनाने के लिए उसे दो विरोधियों को हराना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!