लाइव न्यूज़ :

इटली ने तुर्की पर 3-0 की जीत से यूरो 2020 का आगाज किया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:29 IST

Open in App

रोम, 12 जून (एपी) इटली ने शुक्रवार को यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2020 के शुरूआती मैच में तुर्की पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की।

रोबर्टो मैनसिनी की टीम ने इस तरह पांच साल में पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीत से शुरूआत की जो 2018 विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाने की निराशा के बाद लंबे समय से यूरोपीय चैम्पियनशिप शुरू होने का इंतजार कर रही थी। उसने यूरो के क्वालीफाइंग अभियान में 10 मैचों में सभी में जीत हासिल की थी।

मैनसिनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘अच्छी शुरूआत करना महत्वपूर्ण था और यह हमारे लिये, दर्शकों और सभी देशवासियों के लिये संतोषजनक है। ’’

इटली के लिये सभी गोल दूसरे हाफ में हुए। पहला गोल तुर्की के डिफेंडर मेरी डेमिरल के 53वें मिनट में आत्मघाती गोल से हुआ जबकि अगले दो गोल स्टार स्ट्राइकर सिरो इमोबाइल (66वें मिनट) और लोरेंजो इनसिग्ने (79वें मिनट) ने किये।

डेमिरल ने पास करने की कोशिश में डोमेनिको बेर्रार्डी के क्रास को अपने ही नेट में डाल दिया। इसके इमोबाल ने लियोनार्डो स्पिनाजोला के शॉट के रिबाउंड पर गोल किया।

इटली ने यूरोपीय चैम्पियनशिप का एकमात्र खिताब 1968 में जीता था और यूएफा के अनुसार उसने यूरोपीय चैम्पियनशिप में कभी भी मैच में दो से ज्यादा गोल नहीं किये थे।

इटली के खिलाड़ी मैच में ऊर्जा से भरे थे और उन्होंने शुरू से ही दबदबा बनाये रखा। वहीं तुर्की की टीम जवाबी हमलों के इंतजार में रही।

पहले ही हाफ में इटली ने 13 बार गोल करने के प्रयास किये जबकि तुर्की एक भी नहीं कर सकी। पूरे मैच में इटली ने 24 प्रयास और तुर्की ने तीन प्रयास किये।

इटली ने मैच के दौरान दो हैंडबॉल का भी विरोध दर्ज कराया लेकिन नीदरलैंड के रैफरी डैनी मकेली ने इन्हें खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!