लाइव न्यूज़ :

इटली ने सबसे लंबे समय तक अपने खिलाफ गोल नहीं होने का रिकॉर्ड बनाया और फिर गोल खाया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:51 IST

Open in App

लंदन, 27 जून (एपी) इटली ने 19 घंटे तक शानदार रक्षात्मक खेल की बदौलत अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे लंबे समय तक अपने खिलाफ गोल नहीं होने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन इसके सिर्फ 25 मिनट बाद उसके खिलाफ गोल हो गया।

इटली के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुमा रिकॉर्ड 1168 मिनट के दौरान अधिकांश समय मैदान पर रहे जिसमें यूरो 2020 के ग्रुप चरण के तीन मुकाबले भी शामिल हैं जिनमें उनके खिलाफ कोई गोल नहीं हुआ।

शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रिया ने वेम्बले स्टेडियम में इटली के खिलाफ 1-2 की हार के दौरान अंतत: टीम के खिलाफ गोल किया। अतिरिक्त समय तक खिंचे मुकाबले में आस्ट्रिया ने प्रभावित किया। टीम की ओर से सासा क्लादजिक ने 114वें मिनट में गोल दागा।

सबसे अधिक समय तक गोल नहीं होने देने का पिछला रिकॉर्ड भी इटली ने 1972 और 1974 के बीच बनाया था। तब डिनो जोफ टीम के गोलकीपर थे। यह रिकॉर्ड 1,143 मिनट का था और इस दौरान हर समय जोफ मैदान पर थे।

मौजूदा रिकॉर्ड के दौरान डोनारुमा 987 मिनट जबकि सल्वाटोर सिरिगु 91, एलेसियो क्रेगनो 63 और एलेक्स मेरेट 27 मिनट मैदान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!