लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रिया को हराकर इटली यूरो क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: June 27, 2021 11:30 IST

Open in App

लंदन, 27 जून (एपी) फेडेरिको चीसा और मातियो पेसिना के अतिरिक्त समय में दागे गोलों की बदौलत इटली ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में शनिवार को यहां आस्ट्रिया को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया।

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली इटली की टीम के खिलाफ 19 घंटे से अधिक समय बाद कोई गोल हुआ और टीम ने अपनी रिकॉर्ड लगातार 12वीं जीत दर्ज करते हुए यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

फेडेरिको ने 95वें जबकि पेसिना ने 105वें मिनट में गोल दागा। आस्ट्रिया की ओर एकमात्र गोल 114वें मिनट में सासा क्लाजदिक ने किया।

इटली की ओर से गोल दागने वाले दोनों खिलाड़ियों चीसा और पेसिना को कोच रॉबर्टो मेनसिनी ने स्थानापन्न खिलाड़ियों के रूप में उतारा था।

चीसा के पिता एनरिको चीसा ने भी 25 साल पहले इंग्लैंड में यूरो 1996 में खेलते हुए इटली की ओर से गोल दागा था लेकिन तब टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।

इटली की टीम शुक्रवार को म्यूनिख में होने वाले क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन पुर्तगाल और शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम के बीच रविवार को होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी।

इटली की टीम के खिलाफ सासा का गोल किसी भी खिलाड़ी का मौजूदा टूर्नामेंट में पहला गोल था। ग्रुप चरण में टीम ने सात गोल किए लेकिन उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!