इटली और जर्मनी के टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए कैलेंडर में शामिल किये गये

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:46 IST2021-04-22T18:46:34+5:302021-04-22T18:46:34+5:30

Italy and Germany tournaments included in WTA calendar | इटली और जर्मनी के टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए कैलेंडर में शामिल किये गये

इटली और जर्मनी के टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए कैलेंडर में शामिल किये गये

लंदन, 22 अप्रैल (एपी) इटली और जर्मनी के टेनिस टूर्नामेंट को गुरूवार को डब्ल्यूटीए के 2021 कैलेंडर में शामिल किया गया।

एमिलिया रोमाग्ना ओपन का आयोजन उत्तरी इटली के पार्मा में किया जायेगा जो 17 मई से शुरू होगा जिसमें एकल और युगल ड्रा शामिल होंगे।

वहीं पांच जुलाई से क्लेकोर्ट पर शुरू होने वाले हैम्बर्ग यूरोपीय ओपन को भी डब्ल्यूटीए कैलेंडर में जगह दी गयी। यह विम्बलडन के दूसरे हफ्ते के दौरान ही खेला जायेगा जिसमें एकल और युगल स्पर्धायें होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Italy and Germany tournaments included in WTA calendar

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे