लाइव न्यूज़ :

अश्विन के कोटा के ओवर पूरे नहीं कराना संभवत: गलती थी: पोंटिंग

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में गुरुवार रात तीन विकेट से हार के बाद स्वीकार किया कि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके कोटे के पूरे ओवर नहीं देना ‘संभवत: गलती’ थी।

अश्विन ने तीन ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और इस दौरान उनके खिलाफ कोई बाउंड्री नहीं लगी। दिल्ली की टीम 148 रन के लक्ष्य का बचाव कर रही थी।

क्रीज पर बायें हाथ के दो बल्लेबाजों डेविड मिलर (62) और राहुल तेवतिया (19) की मौजूदगी के बावजूद नए कप्तान ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में अश्विन को बरकरार रखने के बजाए मार्कस स्टोइनिस को गेंद थमा दी।

स्टोइनिस के इस ओवर में तीन चौके सहित 15 रन बने जिससे रॉयल्स का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन से पांच विकेट पर 73 रन हो गया और टीम लय हासिल करने में सफल रही।

पोंटिंग ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जब मुझे टीम के साथ बैठकर बात करने का मौका मिलेगा निश्चित तौर पर हम इस बारे में बात करेंगे। उसने शानदार गेंदबाजी की। तीन ओवर में 14 रन। उसके खिलाफ कोई बाउंड्री नहीं लगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहला मैच उसके लिए निराशाजनक रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसने कड़ी मेहनत की जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि वह चीजों से सामंजस्य बैठाए और मैच में चीजें सही करे।’’

पोंटिंग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज रात उसने शानदार गेंदबाजी की। संभवत: हमारी ओर से यह गलती थी और इस बारे में हम बात करेंगे।’’

रॉयल्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 58 रन की दरकार थी। क्रिस मौरिस ने 18 गेंद में नाबाद 36 रन की पारी के दौरान अंतिम दो ओवर में चार छक्के जड़कर दो गेंद शेष रहते रॉयल्स को जीत दिला दी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को अगले मैच में मुंबई में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!