लाइव न्यूज़ :

15 सेकंड से पहले स्क्रीन पर रिप्ले दिखाना महंगा पड़ा , डीआरएस पर बोले कोहली

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:05 IST

Open in App

सिडनी, नौ दिसंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से नाखुश है कि मैथ्यू वेड को डाली गई गेंद पर रिप्ले बड़ी स्क्रीन पर 15 सेकंड से पहले दिखाये जाने के कारण उनकी टीम डीआरएस नहीं ले सकी ।

भारत को तीसरे टी20 मैच में 12 रन से पराजय झेलनी पड़ी । वेड को टी नटराजन ने 50 के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन उन्हें इस तरह जीवनदान मिला और उन्होंने 30 रन और बनाये ।

कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम 15 सेकंड की समयसीमा के भीतर बात ही कर रहे थे कि गेंद कहां पड़ी है कि स्क्रीन पर रिप्ले आ गया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर ने कहा कि स्क्रीन पर रिप्ले आ चुका है ।’’

रिव्यू लिया होता तो मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ता ।

कोहली ने कहा ,‘‘ मैने अंपायर रॉड टकर से बात की । मैने पूछा कि इस हालत में क्या करना है तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं हो सकता, यह टीवी की गलती है ।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने अधिकारियों को अपनी नाराजगी से अवगत कराया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच में इस तरह की गलती अस्वीकार्य है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ टीवी टीम की एक मामूली गलती इतनी भारी पड़ सकती है । उम्मीद है कि आइंदा ऐसा नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!