लाइव न्यूज़ :

स्पिनरों की मददगार वानखेड़े की पिच पर गेंद की दिशा में खेलना जरूरी: गिल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:14 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन से स्पिनरों की मददगार रही वानखेड़े की पिच पर गेंद की दिशा खेलने की जरूरत पर जोर दिया।

बाइस साल के गिल ने 71 गेंदों पर 44 रन बनाए लेकिन एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने आउट किया, जिन्होंने पहले दिन पवेलियन लौटने वाले चारों भारतीय बल्लेबाजों के विकेट झटके।

गिल ने दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और यह मेरे लिए बड़ा मौका था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं इससे (बड़ी पारी) चूक गया। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन स्पिनरों को मदद मिल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई-कोई गेंद अधिक स्पिन हो रही थी और रूक कर आ रही थी। मुझे हालांकि लगता है कि दिन का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ा, पिच सामान्य होने लगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गेंद की दिशा में खेलना महत्वपूर्ण है। अगर यह स्पिन हो रही है, तो स्पिन के साथ खेलने से बचना चाहिये। अगर ज्यादा स्पिन होती है तो आपको उम्मीद करनी होगी यह आपके बल्ले के बाहरी किनारे से नहीं टकराये। आप कोशिश करते हैं खासकर बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ पगबाधा ना हो।’’

गिल अपना 10वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं लेकिन अभी तक शतक नहीं बना पाए हैं। उन्होंने अब तक 18 पारियों में चार अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने इस बात पर जो दिया कि शतक लगाने में विफलता के पीछे उनकी एकाग्रता कोई मुद्दा नहीं है।  टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से मैंने इन 10 मैचों में अभी तक शतक नहीं बनाया है लेकिन यह मेरी एकाग्रता के कारण नहीं है। मुझे लगता है कि अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना वास्तव में मेरी ताकत है।’’

दिन का खेल खत्म होने तक 120 रन बनाकर नाबाद रहे अपने सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल के बारे में गिल ने कहा, ‘‘यह बेहतरीन पारी है, वह पूरी तरह से दृढ़ संकल्प है और शानदार पारी खेल रहे हैं। एक दिन में 250 गेंदें खेलकर नाबाद रहना शानदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!