लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ विश्व कप : भारत ने स्वर्ण और रजत जीतकर दबदबा कायम रखा

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च भारतीय महिला निशानेबाजों ने गुरुवार को यहां 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में रजत पदक जीतकर आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में देश का दबदबा बरकरार रखा।

प्रतियोगिता के सातवें दिन हंगरी की टीम पुरुषों की राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल से हट गयी क्योंकि उसके खिलाड़ियों को सीनियर निशानेबाज पीटर सिडी के साथ बाइपॉड को लेकर अंदरूनी विवाद पैदा हो गया। इस कारण यह स्पर्धा शुक्रवार तक स्थगित कर दी गयी। भारत का सामना अब तीसरे स्थान के अमेरिका से होगा।

भारत की चिंकी यादव, मनु भाकर और राही सरनोबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में कुल 17 का स्कोर बनाया और पोलैंड की इवोना वावरजोनोवस्का, युलिता बोरेक और एग्निस्का कोरेज्वो को आसानी से हराया। पोलैंड की टीम ने केवल सात का स्कोर बनाया।

सरनोबट ने बाद में कहा, ‘‘व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में अगर हम गलतियां करते हैं तो हम अंक गंवाते हैं। लेकिन यहां हम अधिक जिम्मेदारी महसूस करते है। ’’

इससे एक दिन पहले यादव, भाकर और सरनोबट ने इस स्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबले में तीनों पदक जीते थे।

इस जीत से भारत की पदक तालिका में स्थिति अधिक मजबूत हो गयी है। उसके नाम पर अब 10 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक दर्ज हैं।

इससे पहले अंजुम मोदगिल, श्रेया सक्सेना और गायत्री नित्यानादम की भारतीय टीम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मैच में 43 अंक हासिल किये और वह पोलैंड की टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड ने 47 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत ने इससे पूर्व पहले और दूसरे क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 1304 और 864 का स्कोर बनाया था।

पोलैंड की टीम में अनेटा स्टैनकीवज, अलेक्सांद्रा सजुको और नतालिया कोचान्स्का शामिल थी।

इंडोनेशिया की विद्या रफीका रहमतान तोइबा, मोनिका दरयंती और आद्रे जाहरा दियानिशा ने हंगरी की ललिता गास्पर, इस्तार डेनेस और लिया होर्वाथ को 47-43 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

क्राइम अलर्टठाणे शहरः बैंक्वेट हॉल में आग, 1000 से 1200 मेहमान को सुरक्षित निकाला, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

भारतहिन्दू नहीं मुस्लिम थे भगवान राम?, टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बिगड़े बोल, वीडियो

क्राइम अलर्टFaridabad: होटल में ले जाकर महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!