लाइव न्यूज़ :

आईएसएसफ विश्व कप : दिव्यांश को कांस्य, मुद्गिल पांचवें स्थान पर

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च दुनिया के नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने आईएसएसएफ विश्व कप में दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को भारत का खाता खोला ।

महिला वर्ग में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी अंजुम मुद्गिल को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा जिन्होंने फाइनल में 187 . 8 स्कोर किया । अमेरिका की मैरी कैरोलिन टकर ने स्वर्ण और एलिसन मैरी ने रजत पदक जीता । हंगरी की एजटर डेनिस को कांस्य पदक मिला ।

पुरूष वर्ग में 18 वर्ष के दिव्यांश ने 228 . 1 स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे ।

फाइनल में भारत के अर्जुन बाबुता पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने आठ प्रतियोगियों के फाइनल में तीन राउंड में खराब स्कोर किया ।

अमेरिका के लुकास कोजेनिएस्की ने 249 . 8 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि हंगरी के इस्तवान पेनी को 249 . 7 के स्कोर पर रजत पदक मिला ।

तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके दिव्यांश ने कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में इस्राइल के सर्जेइ रिक्टर को हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!