लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ विश्व कप : दिव्यांश, बबूता पुरूष 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार और अर्जुन बबूता ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप के शुरूआती दिन पुरूष 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

अठारह वर्षीय पंवार ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन में 629.1 के कुल स्कोर से छठा स्थान जबकि 2016 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप कांस्य पदक विजेता बबूता ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 631.8 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में भाग ले रहे अन्य प्रतिभागियों में दीपक कुमार 626.4 अंक जुटाकर 12वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।

दक्षिण कोरिया के ताययुन नाम 632.1 अंक बनाकर क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे जबकि इस्राइल के सरगे रिक्टर 631.8 अंक से दूसरे स्थान पर रहे।

दिव्यांश ने ओलंपिक कोटा अप्रैल 2019 में बीजिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर हासिल किया था।

दुनिया के नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के लिये पदक की उम्मीद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!