लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ विश्व कप : दिव्यांश, बबूता और अंजुम 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी निशानेबाज अंजुम मौदगिल, दिव्यांश सिंह पंवार और अर्जुन बबूता ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप के शुरूआती दिन 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

अठारह वर्षीय पंवार ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन में 629.1 के कुल स्कोर से छठा स्थान जबकि 2016 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप कांस्य पदक विजेता बबूता ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 631.8 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में भाग ले रहे अन्य प्रतिभागियों में दीपक कुमार 626.4 अंक जुटाकर 12वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।

दक्षिण कोरिया के ताययुन नाम 632.1 अंक बनाकर क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे जबकि इस्राइल के सरगे रिक्टर 631.8 अंक से दूसरे स्थान पर रहे।

दिव्यांश ने ओलंपिक कोटा अप्रैल 2019 में बीजिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर हासिल किया था।

दुनिया के नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के लिये पदक की उम्मीद हैं।

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्वालीफिकेशन में 27 साल की अंजुम ने 60 निशाने के क्वालीफिकेशन में 629.6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

इस प्रतियोगिता में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान शीर्ष आठ में जगह बनाने में नाकाम रही। वह 626.7 के स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रही। तोक्यो ओलंपिक कोटाधारी अपूर्वी चंदेला 622.8 अंक के साथ 26वें स्थान पर रही।

क्वालीफिकेशन में हंगरी की इस्जटेर डेनेस 629.8 अंक के साथ पहले जबकि अमेरिका की कारोलीन मैरी टुकर 629.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!