लाइव न्यूज़ :

अलग-थलग करने के नियम हताश करने वाले, टीकाकरण पर भरोसा होना चाहिए: शास्त्री

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:54 IST

Open in App

डरहम, 24 जुलाई भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क के आने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 दिन के लए अलग-थलग करने के नियम पर शनिवार को निराशा जताई क्योंकि भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरूण को टीकाकरण पूरा होने के बावजूद अलग-थलग होना पड़ा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार अरूण के अलावा सीनियर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा और स्टैंड बाई सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को 10 दिन तक अलग-थलग रहना होगा क्योंकि वे थ्रोडाउन विशेषज्ञ सह मालिशिये दयानंद गरानी के संपर्क में आए थे।

इन तीनों ने डेढ़ हफ्ते का अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद शनिवार को टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में वापसी की।

आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बावजूद इन तीनों को अलग-थलग होना पड़ा।

शास्त्री ने अपने करीबी मित्र और गेंदबाजी कोच अरूण के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरा दाहिना हाथ वापस आ चुका है। नेगेटिव पाए जाने के बावजूद अलग-थलग 10 दिन बिताने के बाद और अधिक फिट और मजबूत लग रहा है। ये अलग-थलग करने के नियम काफी हताश करने वाले हैं। टीकाकरण के दौरान लगे दो टीकों पर भरोसा किया जाना चाहिए।’’

साहा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए इस वायरस से संक्रमित होने के बाद मई में कोविड से उबरे थे। आईपीएल को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोरोना वायरस के कई मामले आने के बाद स्थगित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!