लाइव न्यूज़ :

आईएसएल : बेंगलुरू के सामने होगी हैदराबाद की कड़ी परीक्षा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 18:41 IST

Open in App

वास्को, 27 जनवरी पिछले पांच मैचों में अजेय रहे हैदराबाद एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के गुरुवार को यहां होने वाले मैच में बेंगलुरू एफसी की कड़ी चुनौती से पार पाकर शीर्ष चार में अपना स्थान बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

हैदराबाद की इस सत्र की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन बाद में वह पिछड़ने लगा। पिछले पांच मैचों में हालांकि उसने दो में जीत दर्ज की और तीन ड्रा खेले। वह अब भी शीर्ष चार में है और कोच मैनुअल मारक्वेज जानते हैं कि बेंगलुरू के खिलाफ तिलक मैदान पर होने वाले मैच में जीत से वे अपना स्थान कायम रखने में सफल रहेंगे।

मारक्वेज ने कहा, “ हां, मुझे लगता है कि इस समय प्रतियोगिता बराबरी पर है। हमने काफी ड्रॉ खेले हैं, जिससे चीजें मुश्किल हो गई है क्योंकि सभी टीमें शीर्ष चार में बने रहने के लिए मुकाबला कर रही है। मुझे लगता है कि सभी टीमों के पास संभावना है। ”

बेंगलुरु की टीम पिछले सात मैचों से एक भी मैच नहीं जीती है। इसके बावजूद मारक्वेज को लगता है कि यह एक कड़ा मुकाबला होगा।

मारक्वेज ने कहा, “ मुझे लगता है कि हम मजबूत टीमों के खिलाफ खेले हैं। जब हमारे पास गेंद होती है, तो हम बेंगलुरु के बॉक्स में अधिकतम खिलाड़ियों के साथ पहुंचने की कोशिश करेंगे। और जब उनके पास गेंद होगी, तो हमें पूरी सतर्कता के साथ हमारे बॉक्स में पहुंचने से बचना होगा।”

बेंगलुरू शीर्ष चार में जगह बनाने से केवल चार अंक ही दूर है। अंतरिम कोच नौशाद मूसा को अभी भी काफी उम्मीदें है। मूसा युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। मूसा ने कहा, “ हम चीजों को संतुलित रखने की कोशिश करते हैं। हमने प्लेआफ के लिए अब भी अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी है। लेकिन हम उन्हें (युवा खिलाड़ियों को) अगले सीजन की तैयारी के लिए समय दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!