लाइव न्यूज़ :

आईएसएल ने भारतीय फुटबॉल को मजबूत ढांचा दिया: पुजारी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई हैदराबाद एफसी के मिडफील्डर निखिल पुजारी का मानना है इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने भारतीय फुटबॉल को मजबूत ढांचा दिया है जिसमें बुनियादी ढांचा और शानदार कोच शामिल हैं।

पुजारी हैदराबाद एफसी के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल हैं और आईएसएल के पिछले दो सत्र में टीम की ओर से 28 मैच खेल चुके हैं।

पुजारी ने आईएसएल की वेबसाइट पर डाले गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘आईएसएल का भारतीय फुटबॉल पर बेहतरीन असर रहा है। इसका कारण मेरी नजर में स्तरीय मैदान, सुविधा और शानदार कोच हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय फुटबॉल में मजबूत ढांचा लेकर आया है और देश में खेल के दीर्घकालीन भविष्य पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।’’

पिछले सत्र में आईएसएल में 11 टीमों ने हिस्सा लिया और 115 मुकाबले खेले गए थे।

एफसी पुणे सिटी की ओर से 2018-19 में पदार्पण करने वाले पुजारी ने कहा कि आईएसएल ने भारतीय फुटबॉल को पंख दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!