लाइव न्यूज़ :

इशांत की एड़ी में हल्की चोट: पोंटिंग

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:47 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि टीम के पहले दो आईपीएल मैचों से बाहर रहने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की एड़ी में हल्की चोट है।

आईपीएल नीलामी से पहले दिल्ली की टीम ने इशांत को अपने साथ बरकरार रखा था। वह चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए जिससे युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को अंतिम एकादश में जगह मिली।

गुरुवार रात रॉयल्स के खिलाफ टीम की तीन विकेट की हार के बाद पोंटिंग ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पहले मैच की बात करें तो इशांत शर्मा की एड़ी में हल्की चोट थी और हम इस पर काम कर रहे हैं।’’

पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एकमात्र मैच खेलते हुए इशांत की पेट की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। वह इसके बाद यूएई में आईपीएल से बाहर हो गए और इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए।

इशांत की गैरमौजूदगी में आवेश को खेलने का मौका मिला और उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट चटकाकर पोटिंग को काफी प्रभावित किया।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘उसने मौके का पूरा फायदा उठाया। वह पिछले कुछ वर्षों से टीम का हिस्सा है लेकिन उसे मौके नहीं मिल रहे थे। अगर आपके पास उसके जैसे भारतीय तेज गेंदबाज और फिर क्रिस वोक्स, एनरिच नोर्ट्जे, कागिसो रबादा और टॉम कुरेन जैसे गेंदबाज हैं तो फिर आपका तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!