लाइव न्यूज़ :

आयरलैंड ने नामीबिया को जीत के लिये दिया 126 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:27 IST

Open in App

शारजाह, 22 अक्टूबर नामीबिया के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आयरलैंड की टीम शुक्रवार को यहां आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप ए मैच में आठ विकेट पर 125 रन ही बना सकी।

नामीबिया के गेंदबाजों ने आयरलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा। उसके लिये जान फ्राइलिंक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके।

डेविड विसे ने 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया जबकि जेजे स्मिट और बर्नार्ड स्केाल्ट्ज को एक एक विकेट मिला।

आयरलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज पॉल स्टरलिंग (38) और केविन ओ ब्रायन (25) के अलावा केवल कप्तान एंडी बालबिर्नी (21) ही दहाई के अंक तक पहुंच सके।

स्टरलिंग और ओ ब्रायन ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाये 55 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत करायी।

आठवें ओवर में बर्नार्ड स्कोल्टज ने आयरलैंड को पहला झटका स्टरलिंग को आउट करके दिया जिन्होंने 24 गेंद में पांच चौके और एक छक्का जड़ा।

अगले ओवर में केविन ओ ब्रायन भी पवेलियन लौट गये, जो जान फ्राइलिंक की गेंद पर ऊंचा उठाकर डीप स्क्वायर लेग में कैच देकर आउट हुए। उन्होंने 24 गेंद की पारी में दो चौके लगाये।

इससे 10 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर दो विकेट पर 71 रन था। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम की रन गति कम होने लगी।

कप्तान बालबिर्नी भले ही 17वें ओवर तक टिके रहे लेकिन रन गति को बढ़ाने में योगदान नहीं दे सके। वह फ्राइलिंग की गेंद पर पगबाधा आउट हुए इसके बाद टीम के चार खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!